Thursday, 1 August 2013

Truly inspiring....For all my cousins who have excelled in academics and are heading to a successful career


कदम उठाकर बढ़ो तुम्हारी मंजिल की ओर
तुम्हारे ही हाथ में है तुम्हारी किस्मत की डोर

अब तक जिस लगन से की थी तुमने पढाई
उसी लगन से चढ़ना अब कारकिर्दी की ऊंचाई

अब तक जो बटोरा ज्ञान है, उसे जंग मत लगने देना
नया सिखने की जिज्ञासा को कभी कम मत होने देना

कोई भी मुश्किल ज्यादा देर टिक नहीं पाती है
चमकते हुए सूरज को कोई थाली ढक नहीं पाती है

परिश्रम और कौशल की चाबी अगर जेब में ले का जाओगे
उन्नति का हर ताला इन्ही चाबियों से खोल पाओगे

तुम्हारे अपनों की दुआ हमेशा तुम्हारे साथ होती है
ये अपनी हर सफलता पे महेसूस कर पाओगे

पूनम दोशी 

No comments:

Post a Comment